अयोध्या की रामपैड़ी में कीर्तिमान बनाएगा दीपोत्सव

0
128

अयोध्या में रामपैड़ी पर एक साथ साढ़े सात लाख दीयों को जलने के साथ नया कीर्तिमान बनाने का समय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शुरू हुए दीपोत्सव का ये पांचवा साल है। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय की टीम दो दिन से सख्त मेहनत कर रही है। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत केन्या, वियतनाम व ट्रिनिडाड-टुबैगो के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।

ADVT

अयोध्या में रामपैड़ी के 32 घाटों पर मंगलवार को निर्धारित संख्या में नौ लाख दीये को विधिपूर्वक बिछाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। दीपोत्सव का मुख्य पर्व हनुमान जयंती पर बुधवार को मनाया जाएगा। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी होंगे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत केन्या, वियतनाम व ट्रिनिडाड-टुबैगो के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।

अयोध्या के पांचवें दीपोत्सव में भाग लेने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। इसी कड़ी में रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व मां सीता के स्वरूपों का अवतरण होगा। यहां पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी आरती उतारकर अगवानी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here