अयोध्या पर किताब लिखने के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी

0
147

नई दिल्ली,कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर आगजनी, पत्थरबाजी हुई है। उपद्रवियोंके हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे।

ADVT

हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन से की है। इन दिनों सलमान खुर्शीद अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर हैं।

हिंदूधर्म और हिंदुत्व की व्याख्या राजनीतिक पार्टियां अपने हिसाब से ही करती आई हैं। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन से की है। उन्होंने आतंकी संगठन बोको हरम नरसंहार और उसकी क्रूरता को हिंदुत्व से जोड़ा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व और हिंदुत्व के बीच अंतर करार दिया है। उन्होंने कहा था, हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क है, क्योंकि अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक ही होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here