मुंबई, भोजपुरी अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री ऋतु चौहान का देवी गीत ‘ए मइया हो’ रिलीज कर दिया गया है।
‘ए मइया हो’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ ऋतु चौहान नजर आ रही हैं।
‘ए मइया हो’ सांग अरविंद अकेला कल्लू का बेहद ही एंटरटेनिंग देवी गीत है, जिसमें कल्लू और ऋतु चौहान का अंदाज बिल्कुल अलग है। ‘ए मइया हो’ के निर्माता रत्नाकार कुमार हैं, गीत को आरआर पंकज ने लिखा है, जबकि संगीतकार रौशन सिंह हैं।


















