अर्थशास्त्र की जानकार भी हैं एक्ट्रेस मॉडल सोभिता धूलिपाला

0
145

31 मई 1992 को पैदा हुई सोभिता धूलिपाला आज अपनी सालगिरह मन रही हैं। जानी-मानी अभिनेत्री के साथ उन्हें सफल मॉडल होने का अवसर भी मिला है।

ADVT

 

सोभिता मुख्य रूप से हिंदी, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहने वाली सोभिता धूलिपाला ने मुंबई में वाणिज्य और अर्थशास्त्र के एचआर कॉलेज से वाणिज्य की डिग्री हासिल की। इसके अलावा एक्ट्रेस भरतनाट्यम और कुचीपुडी में एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं।

सोभिता धूलिपाला ने साल 2013 का मिस अर्थ इंडिया खिताब जीता और मिस अर्थ 2013 फिलीपींस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वह एक भारतीय सुपरमॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर है।

इसके अलावा सोभिता मिस इको ब्यूटी, मिस टैलेंट जैसे खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वह किंगफिशर के साल 2014 के कैलेंडर में भी नजर आ चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here