‘अर्थ’ के रीमेक में काम करेंगे बॉबी देओल

0
174

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल सुपरहिट फिल्म ‘अर्थ’ के रीमेक में काम करते नजर आयेंगे।

ADVT

बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट ने वर्ष 1982 में फिल्म ‘अर्थ’ बनायी थी। ‘अर्थ’ में कुलभूषण खरबंदा, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ‘अर्थ’ का रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में बॉबी देओल को

मुख्य भूमिका निभाने के लिये साइन किया गया है।

फिल्म ‘अर्थ’ का रीमेक बना रहे निर्माता शरत चंद्र ने बताया , “फिल्म ‘अर्थ’ में बॉबी देओल प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। रेवती इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं।कोरोना महामारी के कारण फिल्म बनाने में देरी हुई है। स्क्रिप्ट को लेकर लोगों के कुछ सुझाव थे। हम बदलाव कर रहे हैं और महेश भट्ट साहब भी इस प्रोजेक्ट में हमारी मदद कर रहे हैं। फिल्म में एक नामचीन अभिनेत्री देखने को मिलेगी। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here