अलगाव समर्थक बयान पर हिंदू संगठनों ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का पुतला

0
210
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा कश्मीर की स्वायत्तता पर देश विरोधी टिप्पणी को लेकर आक्रोश दिखा।

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा कश्मीर की स्वायत्तता पर देश विरोधी टिप्पणी को लेकर आक्रोश दिखा। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया और चिदंबरम का पुतला फूंका। विश्व हिंदू महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच जैसे अनेक संगठनों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, जुलूस और नारेबाजी की गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को कैंसर का रूप दिया है। इसने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और देश विरोधी तत्वों का पोषण किया इसलिए आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। राष्ट्रविरोधी बयान देने वाले आतंकियों का संरक्षण प्रदान करने वाले नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। दरअसल कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की कश्मीर की स्वायत्तता पर की गई टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इसी के चलते जगह-जगह पी चिदंबरम का पुतला दहन किया गया है।

ADVT

अलगाव परस्त भाषा का आरोप

लखीमपुर में विपिन मिश्रा और अशोक कुमार रस्तोगी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता में टॉकीज चौराहे पहुंचे। जहां पर पी चिदंबरम का पुतला दहन किया गया। फर्रुखाबाद में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने कायमगंज में मेन चौराहे के निकट अलगाववादियों, आतंकवादियों व पाकिस्तान परस्तों की भाषा बोलने के आरोपी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम् का पुतला फूंका। हिंदू जागरण मंच नेता प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता पी चिदंबरम् का पुतला लेकर मेन चौराहे के निकट पहुंचे व मुर्दाबाद नारों के बीच त्रिशूल पर टांग कर फूंक दिया। इसी तरह लगभग पूरे प्रदेश से पी चिदंबरम का पुतला फूंके जाने की सूचनाएं मिल रही है।

पी चिदंबरम का बयान

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुजरात के राजकोट में कहा-कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 का अक्षरश: सम्मान करने की मांग की जाती है जिसका मतलब है कि वे अधिक स्वायत्ता चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में लोगों से बातचीत से मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि वह आजादी के लिए कहते हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि सभी बल्कि ज्यादातर लोग, वे स्वायत्ता चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि चिदंबरम ने जुलाई 2016 में जम्मू कश्मीर को अधिक स्वायत्ता देने की हिमायत की थी। कांग्रेस ने इस बयान से पल्ला झाड़ रखा है। प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा यह निर्विवाद रूप से बना रहेगा। चिदंबरम की टिप्पणी पर कहा कि किसी व्यक्ति का विचार जरूरी नहीं कि कांग्रेस का भी विचार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here