आइटीबीपी की साइकिल रैली केवड़िया के लिए रवाना

0
121

नयी दिल्ली  भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा ने आज यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर गुजरात में केवड़िया के लिए रवाना किया।

ADVT

यह साइकिल रैली 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में भाग लेने वाली यह सबसे लंबी दूरी तय करने वाली साइकिल रैली होगी।

श्री अरोड़ा ने इस रैली के प्रति लगन और समर्पण की भावना के लिए बल के साइकिल चालकों की प्रशंसा की और कहा कि 75 सप्ताह के अभियान में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में साइकिल रैलियों के माध्यम से जागरूकता अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में आईटीबीपी की विशिष्ट और प्रेरणादायी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बल इसी भावना और उत्साह के साथ देश की सेवा करता रहेगा और अपने आदर्श वाक्य- ‘शौर्य, दृढ़ता, कर्मनिष्ठा’ की भावना के साथ देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता रहेगा ।

45 सदस्यीय यह आईटीबीपी साइकिल रैली टीम अगले 25 दिनों में 4 राज्यों- दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से गुज़रते हुए लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। मार्ग में रैली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह रैली स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएगी । साइकिल रैली के दौरान फिट इंडिया मूवमेंट, स्वच्छ भारत अभियान आदि के बारे में जागरूकता फैलाने के अलावा पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।

इस रैली ने गोगरा से (4500 मीटर की ऊंचाई) और उच्च हिमालय में विषम जलवायु और पठारी परिस्थितियों से निकलते हुए 27 अगस्त को अपनी यात्रा शुरू की थी । अटल सुरंग के माध्यम से मनाली पहुंचने से पहले, इसने मार्सिमिक-ला (5,582 मीटर), चांगला (5,319 मीटर), तांगलांग-ला (5,328 मीटर), बारालाचा-ला (4,892) मी), लाचुंग-ला (5,059 मीटर)जैसे दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे मोटरेबल पास को पर किया किया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here