आईपीएल में मुंबई इंडियंस पछाड़कर लखनऊ की टीम चौथे नंबर पर

0
117

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन 26 मार्च से 29 मई 2022 तक खेला जाएगा। इस बार मुंबई इंडियंस की सीजन में लगातार 8वीं हार के साथ ही लखनऊ ने 36 रन से अपनी शानदार जीत दर्ज करा ली है।

ADVT

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम के शामिल होने के बाद इस साल आईपीएल 10 टीम हैं। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ 2-2 बार खेलेगी और दूसरे ग्रुप की चार टीमों के खिलाफ एक-एक बार और एक टीम के खिलाफ 2 मैच खेलने हैं।

आईपीएल के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। ये मुंबई की लगातार 8वीं हार है। लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 132 रन ही बटोरे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में टॉप पर है। उसने 7 मैचों में पांच जीत दर्ज की और अब उसके 10 अंक हो गए हैं। राजस्थान का नेट रनरेट +0.432 हैं। इस सूची में आरसीबी को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के 10 अंक और नेट रनरेट +0.691 हैं। गुजरात तीसरे पर पर 10 अंक हैं नेट रनरेट +0.395 के साथ है। मुंबई को हराकर लखनऊ अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। लखनऊ के 10 अंक और नेट रनरेट +0.334 हैं। आरसीबी पांचवें नंबर पर 10 अंक और -0.472 नेट रनरेट के साथ है। छठवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स हैं तथा केकेआर सातवें नंबर पर है। छह अंक के साथ पंजाब किंग्स आठवें नंबर जबकि 4 अंक के साथ सीएसके नौवें नंबर पर हैं।

आईपीएल 2022 की अंक तालिका-

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई पॉइंट्स नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटन्स 7 6 1 0 12 +0.396
2 सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 0 10 +0.691
3 राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 10 +0.432
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 5 3 0 10 +0.334
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 5 3 0 10 -0.472
6 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 6 +0.715
7 कोलकाता नाइट राइ़डर्स 8 3 5 0 6 +0.080
8 पंजाब किंग्स 7 3 4 0 6 -0.562
9 चेन्नई सुपरकिंग्स 7 2 5 0 4 -0.534
10 मुंबई इंडियन्स 8 0 8 0 0 -1.000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here