आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हमजा पर लगाया 9 महीने का प्रतबंध

0
126

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउन्सिल ने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जुबैर हमजा को नौ महीने तक क्रिकेट सम्बन्धी प्रत्येक गतिविधि से निलंबित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में 17 जनवरी 2022 को टूर्नामेंट से इतर हमजा के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड के अंश प्राप्त हुए जो प्रतिबंधित सूची में शामिल है।

ADVT

जुबैर हमजाने निलंबन की बात स्वीकार की है। उन पर 22 मार्च 2022 से 22 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगा। इसके अलावा 17 जनवरी से 22 मार्च 2022 तक का उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अमान्य माना जायेगा।

जयबैर हमजा ने दक्षिण अफ्रीका के लिये अब तक छह टेस्ट और एक वनडे खेला है। उन्हें इस अवधि में बनाए गए 31 रन (25 और छह) गंवाने पड़ेंगे।

जुबैर हमजा ने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 6 टेस्ट और एक वनडे खेला है। 6 टेस्ट में उनके नाम 17.67 की औसत से 212 रन हैं। न्यूजीलैंड में हमजा ने पिछले महीने अपना आखिरी टेस्ट खेला था। उनकी सबसे बड़ी 62 रनों की पारी 2019 में भारत दौरे पर रांची में बनी थी। पिछले साल नवंबर में नीदरलैंड्स के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच में उन्होंने 56 रनों की पारी खेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here