आगे के सफर के लिए रफ़्तार पकड़ रहा है मानसून

0
127

मौसम विभाग का कहना है कि केरल के अलावा देश अन्य भागों में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। केरल में मानसून की आमद के साथ जम्मू-कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ का असर बरक़रार है। इसका असर देश के मौसम पर पड़ता नज़र आ रहा है।

ADVT

मानसून का अगला पड़ाव केरलके बाद कर्नाटक और पूर्वोत्तर का होगा। यहाँ तक का सफर पूरा करने में इसे तीन से चार दिन लगेंगे। उम्मीद है कि 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र और 20 जून तक गुजरात पहुंच सकता है।

बदले मौसम के साथ राजधानी दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम आंधी और तेज वर्षा ने ठंडक का एहसास दिलाया। दक्षिण पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। उम्मीद है कि यह मानसून को रफ्तार देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here