एक्टर आमिर खान इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में लगे हुए हैं और उसके गानों को रिलीज कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें आमिर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग डांस कर रहे हैं।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) का अपनी फिल्मों के प्रमोशन करने का तरीका हमेशा ही अलग होता है। इन दिनों आमिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में हैं और इसका एक-एक करके गाना रिलीज कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आमिर संग डांस कर रही हैं। जी हां, अक्षरा आमिर के साथ नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन चुकी हैं। लेकिन वह आमिर के साथ क्या कर रही हैं ये किसी को समझ नहीं आया।
अक्षरा सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही मेकअप रूम में कुर्सियों पर बैठे रहते हैं। बैकग्राउंड में लाल सिंह चड्ढा का गाना ‘फिर ना ऐसी रात आएगी’ बजता है। बस इसी गाने पर दोनों उठकर डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
अक्षरा सिंह ने जताया आभार
अक्षरा सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘यह सपना जो पूरा हो गया। शुक्रिया आमिर सर मेरा ये दिन बनाने के लिए, जिसे मैं कभी नहीं भुला सकती।’ इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि अक्षरा आमिर संग किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। जबकि ये फिल्म के गाने के प्रमोशन के लिए वीडियो बनाया गया है।आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘फॉरेस्ट गम्प’ का हिंदी रीमेक है


















