आर्यकुल कालेज को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कालेज का अवार्ड

0
226

लखनऊ| बिजनौर स्थित आर्यकुल कालेज आफ फार्मेसी एण्ड रिसर्च, को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कालेज का अवार्ड प्राप्त हुआ है यह अवार्ड दिल्ली में सीईजीआर द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित चतुर्थ हायर एजुकेशन समिट में देश एवं विदेश से आये गणमान्य, वरिष्ठ शिक्षकों, शोधकर्ताओं, नीति निर्धारको, कुलपतियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच में प्रदान किया गया। अवार्ड को संस्थान के प्रबन्ध निदेशक श्री सशक्त सिंह ने प्राप्त किया और समस्त निर्णायक मंडल को धन्यवाद देते हुए यह कहा कि आर्यकुल संस्थान हमेशा से अपने उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्व रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध कार्यो के प्रति अग्रसारित है और रहेगा। संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत को शिक्षित करके युवाओं को देश की सुरक्षा धारा से जोडना है, जिससे देश एवं समाज का विकास हो सके तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के नव-भारत आन्दोलन को गति मिल सकें। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद, भारत सरकार के सदस्य सचिव प्रो एपी मित्तल, निदेशक डा. मनप्रीत सिंह मन्ना एवं सलाहकार प्रो0 राजीव कुमार जी ने भी आर्यकुल संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना किया।
संस्थान के चेरमैन श्री केजी सिंह जी ने अवार्ड मिलने पर संस्थान के समस्त शिक्षकों एवं सहायको को हार्दिक बधाई दिया और इसी प्रकार लगन एवं परिश्रम से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। आर्यकुल कालेज को अवार्ड मिलने से न सिर्फ संस्थान की गुणवत्ता को शिक्षा जगत में एक नयी पहचान मिली है बल्कि लखनऊ शहर का भी मान सम्मान बढ़ाया है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here