आर्यन को क्लीन चिट मिलने के आसार बन रहे हैं

0
137

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में क्लिनचिट मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की ओर से ये जानकारी सामने आई है।आर्यन इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का हिस्सा थे। पिछले साल क्रूज पर मारी गई रेड में कुछ अनियमितताओं के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई। इस मामले में एनसीबी की मुंबई यूनिट के विपरीत एसआईटी ने कुछ परिणाम निकाले हैंमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ आर्यन खान के पास कभी भी ड्रग्स नहीं था, इसलिए उसका फोन लेने और चैट की जांच करने की कोई जरूरत नहीं थी। चैट से ये नहीं पता चलता है कि आर्यन किसी इंटरनेशनल सिंडिकेट का हिस्सा था। छापे की वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी, जैसा कि एनसीबी मैनुअल द्वारा अनिवार्य किया गया था।

ADVT

इन सभी की सुनिश्चिता पर अभी एसआईटी की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और इसमें कुछ महीने और लग सकते हैं। यहाँ भी अंतिम फैसला लेने से पहले कानूनी राय ली जाएगी।

पिछले साल 2 अक्टूबर को पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े ने मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारा था। इस छापेमारी में एनसीबी ने ड्रग्स और नकद रुपये भी बरामद किये थे। क्रूज़ पर आर्यन के साथ 17 और लोगों के नाम भी सामने आए थे। इस मामले में आर्यन को गिरफ्तार करके जेल में रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here