आलिया भट्ट के लिए आसान नहीं था गंगूबाई का किरदार निभाना, जानिए उन्होंने क्या कहा

0
119

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने निभाये किरदार गंगूबाई को स्पेशल मानती है।

ADVT

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया ,गंगूबाई काठियावाड़ी’ की भूमिका में नजर आयेगी।आलिया ने बताया कि गंगूबाई का किरदार उनके लिए बहुत स्पेशल है और इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी।आलिया ने बताया कि कोरोना की वजह से शूटिंग शेड्यूल में कई बार बदलाव हुए और शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन जब सेट पर सभी वापस लौटे तो उसी जोश के साथ काम शुरू हुआ।

आलिया ने बताया कि जब उन्‍हें गंगूबाई के किरदार में कास्‍ट किया गया तो वह डर गई थीं। उन्‍हें डर था कि वह भंसाली की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पर्दे पर अपने किरदार मजबूती और ताकत से झोंक भी पाएंगी या नहीं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन विशेष भूमिका में नजर आयेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here