आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी किक

0
162

गुजरात टाइटन्स टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के पिछवाड़े पर किक मारी और इसकी तस्वीरें गुजरात टाइटन्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की हैं।

ADVT

गुजरात टाइटन्स टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ने आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 1 मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के पिछवाड़े पर एक किक मारी। इसकी तस्वीरें गुजरात टाइटन्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की हैं और ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, ये सब मस्ती मजाक में हुआ है, जिसके लिए युजवेंद्र चहल और आशीष नेहरा जाने जाते हैं।

गुजरात टाइटन्स ने युजवेंद्र चहल और आशीष नेहरा की तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “युजी और नेहराजी को इस किक साथ देखते हुए बहुत उत्साहित हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में साफ दे जा सकता है कि आशीष नेहरा और युजवेंद्र चहल के चेहरे पर एक मुस्कुराहट है। एक अन्य तस्वीर में भी ये मुस्कुराहट बरकरार है, जो दर्शाता है कि दोनों के बीच खूब मस्ती हुई।

बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मैचों का पहला क्वालीफायर इन दो टीमों के बीच खेला जाना है। इसी मुकाबले की तैयारी के लिए दोनों टीमों ने सोमवार की शाम को प्रैक्टिस सेशन आयोजित किए। इसी दौरान गुजरात और राजस्थान टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक-दूसरे से मिले। इससे पहले युजवेंद्र चहल और राशिद खान भी मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here