इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से किया किनारा

0
148

लंदन: हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने का विकल्प चुना है। ऐसा उन्होंने अपने कार्यभार का प्रबंधन करने और मानसिक रूप से तरोताजा रहने के लिए किया है।

ADVT

एशेज श्रृंखला में स्टोक्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने सिर्फ 236 रन बनाए और चार विकेट लिये। इंग्लैंड को इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से 0-4 से शिकस्त मिली। ब्रिटिश मीडिया की खबरों के अनुसार वह गर्मियों के सत्र में इंग्लैंड की घरेलू श्रृंखलाओं पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।

आईपीएल से बाहर रहने से स्टोक्स को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा लेकिन वह मार्च में इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे के बाद जून से शुरू होने वाले घरेलू सत्र के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे।

कई पूर्व दिग्गज इस खराब प्रदर्शन का दोष ग्लैमर से भरी टी20 लीगों पर मढ़ चुके हैं। स्टोक्स के पिता ग्रेड की 13 महीने पहले मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लंबा ब्रेक लिया। वह अंगुली में फैक्चर के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण से बाहर हो गये और फिर दूसरे चरण के लिए अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम से नहीं जुड़े। हालाँकि आईपीएल से बाहर रहने से स्टोक्स को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा लेकिन वह मार्च में इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे के बाद जून से शुरू होने वाले घरेलू सत्र के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here