इजरायली पीएम नेतन्याहू ने किए ताजमहल के ‘दर्शन’, बताया- ‘प्यार का मंदिर’

0
383

आगरा| इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने छह दिवसीय भारत दौरे के तीसरे दिन यानी मंगलवार को आगरा में ताजमहल के ‘दर्शन’ किए| इस दौरान नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद रहीं|

ADVT

इजरायली पीएम ताज का दीदार करके अभिभूत हो गए| इस दौरान उनका शायराना अंदाज भी देखने को मिला| इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस दौरे भारतीयों से मिले प्यार का भी शुक्रिया अदा किया|

नेतन्याहू और सारा ने ताजमहल के सामने बैठकर फोटो भी खिंचवाई| पीएम ऑफ इजरायल के ट्विटर हैंडल के जरिए नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने ताजमहल की तारीफ भी की| नेतन्याहू ने कहा, ‘मेरे इस अति व्यस्त दौरे पर यह सुकून का पल है| मैं इस पल का मौका देने के लिए भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.|’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here