इमरान खान ने ही नवाज शरीफ को लंदन भेजा

0
144

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर उनके ही मंत्री ने घेरा है। इस बार पूर्व पीएम नवाज शरीफ के लंदन जाने के मुद्दे पर इमरान खान घिर गए हैं। पाकिस्तान के प्‍लानिंग, डेवलेपमेंट एंड स्‍पेशल इनिशिएटिव के मंत्री असद उमर ने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ के लंदन जाने के लिए इमरान खान ही जिम्मेदार हैं।

ADVT

Geo News’ की रिपोर्ट के मुताबिक उमर ने खुलासा किया कि चिकित्सीय इलाज के लिए  नवाज शरीफ को लंदन भेजने का फैसला 100 फीसदी प्रधानमंत्री इमरान खान का था। उमर ने कहा कि पीएम इमरान खान ने एक बैठक की थी जिसमें इस बात पर चर्चा की हुई थी कि नवाज शरीफ को विदेश यात्री की अनुमति दी जाए या नहीं। असद उमर के मुताबिक नवाज शरीफ को जाने देने का निर्णय प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिया था।

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक उमर ने कहा कि वो इस बैठक में मौजूद थें। इसके अलावा इस बैठक में 6-8 अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मंत्री के मुताबिक इसके बारे में सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई थी। सारा फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिया था।

बता दें कि 71 साल के नवाज शरीफ पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए हैं। नवंबर, 2019 से ही नवाज शरीफ लंदन की जेल में हैं। लाहौर हाईकोर्ट की तरफ से नवाज शरीफ को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए 4 हफ्तों के लिए लंदन जाने की अनुमति मिली थी।

बता दें कि इमरान खान अक्सर भ्रष्टाचार को लेकर नवाज शरीफ को निशाना बनाते रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान में चुनाव आय़ोग ने इमरान खान की पार्टी को लेकर बताया है कि तहरीक-ए-इंसाफ ने विदेश से मिलने वाले चंदों की सही जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here