इराक में संसदीय चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हमला: रिपोर्ट

0
150

दोहा, इराक के उत्तरी किरकुक प्रांत में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के सदस्यों ने एक मतदान केंद्र पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया है।

ADVT

इराकी टेलीविजन चैनल अल-सुमारिया ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि हमलावरों ने अल-रशद जिले के एक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र पर राइफल से अंधाधुंध गोलियां चलायीं। हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

एक सुरक्षा सूत्र ने रविवार को स्पूतनिक को बताया कि पूर्वी प्रांत दियाला में एक मतदान केंद्र पर सशस्त्र हमले के कारण दो इराकी सैनिक घायल हो गये। इराकी सुरक्षा सेवाओं ने बाद में दिन में कहा कि एक सैनिक ने गलती से एक साथी को गोली मार दी और दूसरे को घायल कर दिया।

इराक में 2003 के बाद पहला प्रांरभिक संसदीय चुनाव रविवार को हुआ। इराकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव में करीब 20 फीसदी मतदान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here