इस बार निर्धारित समय से पहले ही चल पड़ा मानसून

0
281

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकेभीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। साथ ही मौसम विभाग की ओर से मानसून से जुड़ी अच्छी खबर भी सामने आ रही है।

ADVT

देश में इस साल मॉनसून समय से पहले आने की संभावना है। इसके अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 15 मई तक बरसने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली खबरों के मुताबिक़ दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 15 मई के पास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

निर्धारित समय से पूर्व आने वाले मॉनसून की अनुकूल परिस्थितियों के मुताबिक़ इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं। सामान्य रूप से केरल में मॉनसून का आगमन एक जून को होता है। मौसम विभाग का ने अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी बात कही है। अनुमान है। द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, मई की 15 और 16 में दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here