योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब ऑनलाइन कारोबार में उतर गई है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ ही करार किया है। अब इन कंपनियों की वेबसाइट्स पर भी पतंजलि के सभी प्रॉडक्ट्स मिलेंगे।
इन कंपनियों के साथ किया करार
पतंजलि आयुर्वेद ने जिन कंपनियों के साथ करार किया है उनमें शॉपक्लूज़, बिग बास्केट, अमेज़न, नेटमेड्स, 1एम जी , पेटीएम मॉल, फ्लिपकार्ट, ग्रॉफ़र्स जैसी कंपनियां शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट www.patanjaliayurved.net को भी लॉन्च किया। इसकी घोषणा खुद बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में की।


















