एक टक्कर ने अमरीकी महिला को करोड़पति बना दिया

0
126

निश्चित रूप से यह खबर सभी के लिए थोड़ा हैरान करने वाली है कि एक अमेरिकी महिला अपनी एक गलती के कारण अमीर बन गई। जबकि वास्तव में ऐसा हुआ था। कभी-कभी किसी व्यक्ति के जीवन में अप्रिय घटनाएँ उसके लिए वरदान साबित हो सकती हैं।

ADVT

अमेरिका में भी ऐसी ही घटना एक महिला के साथ हुयी जब एक पुरुष अचानक उससे टकरा गया और इस दौरान उससे एक गलत बटन दब गया। बटन दबने की इस घटना ने महिला को करोड़पति बना दिया।

लॉस एंजेलिस में, लैक्विड्रा एडवर्ड्स नाम की एक महिला पिछले साल नवंबर में एक सुपरमार्केट में पावरबॉल जैकपॉट में अपनी किस्मत आजमा रही थी, जब एक असभ्य व्यक्ति उससे टकरा गया।

जैसे ही व्यक्ति को टक्कर लगी उससे मशीन पर गलत बटन दब गया। लेकिन महिला भाग्यशाली थी कि उसने जो बटन दबाया उसने उसे दस मिलियन डॉलरकी मालकिन बना दिया।

महिला मशीन से स्क्रैच कार्ड खरीद रही थी और गलत बटन दबाने के कारण उसने डॉलर 30 का स्क्रैच कार्ड खरीद लिया। इस घटना पर महिला भड़क गई क्योंकि वह इतना महंगा स्क्रैच कार्ड लॉटरी टिकट नहीं खरीदना चाहती थी।

महिला सुपरमार्केट से बाहर आई और स्क्रैच कार्ड का नंबर जानने के लिए अपनी कार में बैठ गई। जिस पर महिला को पता चला कि गलत बटन दबाने से खरीदे गए इस महंगे टिकट से उसके लिए दस लाख डॉलर निकले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here