एगप्लांट की ऐसी स्वादिष्ट डिशेज, जिन्हें चखकर आप कहेंगे ‘

0
131

कई लोगों को बैंगन खाने में पसंद नहीं होता है। उन्हें लगता है कि बैंगन की सिर्फ दो डिशेज ही तो फेमस है, एक भरता और दूसरा भरे हुए बैंगन। आज हम आपको बता रहे हैं बैंगन की डिफरेंट डिशेज

ज्यादातर लोग बैंगन को देखकर मुंह बनाते हैं। वहीं, कई लोगों को बैंगन इसलिए भी अच्छा नहीं लगता क्योंकि इसे खाने से उनके पेट में दर्द होता है या फिर उन्हें आसानी से यह डाइजेस्ट नहीं होता। आपके साथ भी अगर ऐसा ही है या फिर आपके घर में किसी को बैंगन पसंद नहीं है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं बैंगन की स्वादिष्ट डिशेज बता रहे हैं, जिसे आप खाकर कहेंगे कि क्या यह वाकई बैंगन है?

ADVT

बैंगन स्पाइसी करी 
नॉर्थ इंडिया में यह रेसिपी बहुत ही फेमस है। यह बैंगन और कई पिसे हुए मसालों के मिक्सचर से धीमी आंच पर बनाई जाती है। इसे आप रोटी या रुमाली रोटी के साथ खा सकते हैं।

एगप्लांट सैंडविच 
आप इस रेसिपी को ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। इस रेसिपी को इटली में बेहद पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए टोस्ट को भुने हुए बैंगन से भर दें आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं।

 

एगप्लांट पास्ता 
आप पास्ता में शिमला मिर्च की जगह बैंगन भी डाल सकते हैं। आपको बस बैंगन को रोस्ट करके स्मोकी फ्लेवर के साथ पास्ता बनाना है। यह आपको बहुत ही यूनिक स्वाद वाला लगेगा।

गिल्ड एगप्लांट 
अगली हाउस पार्टी के लिए, ग्रिल्ड पनीर या चिकन के बजाय गिल्ड एगप्लांट का इस्तेमाल करें। आपको और मेहमानों को इस डिश से प्यार हो जाएगा।

 

एगप्लांट सैलेड डिप 
साल्सा स्प्रेड खाकर बोर हो गए हैं, तो आप एगप्लांट डीप भी ट्राई कर सकते हैं। इसका तीखा और स्मोकी फ्लेवर आपको बेहद पसंद आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here