एयरमार्शल चौधरी होंगे नये वायुसेना प्रमुख

0
119

नयी दिल्ली, 21 सितम्बर  सरकार ने एयरमार्शल वी आर चौधरी को वायुसेना का अगला प्रमुख बनाने का निर्णय किया है।

ADVT

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना उप प्रमुख एयरमार्शल चौधरी देश के अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आर के एस भदौरिया का स्थान लेंगे। एयरचीफ मार्शल भदौरिया 30 सितंबर काे सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एयरमार्शल चौधरी परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट मेडल से विभूषित हैं। उनके पास इस समय एयर स्टाफ के उप प्रमुख का दायित्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here