ऑस्ट्रेलिया में ‘जूनियर’ तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

0
216

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी उन्हीं की राह पर चल रहे हैं। अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही स्पिरिट ग्लोबल चैलेंज में हिस्सा लिया है। जहां उन्होंने अपनी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया। अर्जुन ने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन खेल दिखाया। इस प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होने कूच बिहार ट्रॉफी में पांच विकेट लेकर सुर्खियों में थे।

ADVT

अर्जुन ने टीम इंडिया के क्रिकेटर्स क्लब की ओर से टी 20 मैच खेलते हुए हांगकांग के खिलाफ पहले बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने मात्र 27 गेंदों पर 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बाद में गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने 4 विकेट भी झटक लिये। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के बाद जब उनसे उनके आदर्श खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो अर्जुन का जवाब बेहद चौंकाने वाला था।

ये क्रिकेटर हैं अर्जुन के रोल मॉडल

अर्जुन के रोल मॉडल सचिन तेंदुलकर या वसीम अकरम नहीं थे बल्कि मिशेल स्टार्क और बेन स्ट्रोक्स को उन्होंने अपना रोल माडल बताया। आपको बता दें कि अर्जुन ने अपने पिता सचिन से बल्लेबाजी के गुर और वसीम अकरम से तेज गेंदबाजी सीखी है। मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं, जबकि इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स इस समय दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं।

अर्जुन ने बताया कि, उन्हें बचपन से ही तेज गेंदबाजी बहुत पसंद है। मिशेल स्टार्क और बेन स्टोक्स उनके रोल मॉडल हैं। वो कभी दबाव में गेंदबाजी नहीं करते जब गेंदबाजी करते हैं तो उसमें अपना सबकुछ अपना झोंक देते हैं। और जब बल्लेबाजी करनी होती है, तो इस पर ध्यान देते हैं कि उन्हें किस गेंद पर शॉट खेलना है और किसे छोड़ना है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here