ओमिक्रोन की जांच करने वाली पहली किट ओमीश्योर को मंजूरी

0
239

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पता लगाने वाली पहली किट ओमीश्योर को मंजूरी मिल गई है। इसे टाटा मेडिकल ने तैयार किया है और ICMR ने ये मंजूरी दी है।

ADVT

भारत के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अबतक ओमिक्रोन के 1892 मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 766 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं। ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here