कंगना ने कुबूला कि धाकड़ से ज़्यादा ज़बरदस्त है भूल भुलैया 2

0
183

मुंबई: कंगना रनौत ने धाकड़ के साथ रिलीज ‘भूल भुलैया’ को लेकर पोस्ट साझा की है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कार्तिक और कियारा के लिए एक नोट लिखा है।

ADVT

कंगना ने अपने नोट में लिखा- “हिंदी बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म करने के लिए भूल भुलैया 2 को बधाई.. फिल्म की पूरी टीम- कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी को बधाई।”

कार्तिक और कियारा की ये फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन18.34 करोड़ रहा। फिल्म एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ये फिल्म अभी और ज़ोर पकड़ेगी।

फिल्म के तब्बू का रोल काफी सराहा जा रहा है। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसने लम्बे आरसे बाद साइन प्रेमियों के मनोरंजन में लगे जाले साफ़ करने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here