कंधार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हुई

0
115

कंधार, अफगानिस्तान में कंधार शहर के शिया मस्जिद में हुये घातक बम धमाकों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63 तक पहुंच गई है।

ADVT

स्थानीय अस्पताल के एक सूत्र ने शनिवार इसकी जानकारी दी है। सूत्र के मुताबि हमले में घायल हुए लोगों की संख्या 83 है।

कंधार में शुक्रवार को तीन आत्मघाती हमलावरों ने मस्जिद में घातक धमाके किये जबकि चौथे हमलावर ने नमाज अदा कर रहे लोगों पर गोलीबारी की।

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here