कबीर सिंह के बाद तेलुगू रीमेक फिल्म जर्सी में दिखेंगे शाहिद कपूर

0
372

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह की अपार सफलता के बाद, अभिनेता शाहिद कपूर एक और दमदार फिल्म करने जा रहे हैं. सोमवार को इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई. शाहिद की इस मूवी का नाम ‘जर्सी’ है. यह तेलुगू फिल्म है. इस मूवी के लिए कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं हई है. शाहिद कि यह फिल्म अगले साल 28 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म के हिंदी रीमेक को गौतम तिन्ननौरी निर्देशित करेंगे.

ADVT

तरण आदर्श ट्वीट ने बताया कि जर्सी के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर होंगे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन जर्सी के ओरीजिनल डायरेक्टर गौतम तिन्ननौरी ही करेंगे. बात दें कि तेलुगू फिल्म ‘जर्सी इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननौरी ने किया था.
इसमें श्रद्धा श्रीनाथ और नानी लीड रोल में नजर आए थे. यह फिल्म अर्जुन नाम के एक रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्लेयर की कहानी पर आधारित है. जो कि भारतीय क्रिकेट टीम में जाने का सपना देखता है, लेकिन उस दौरान उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. शाहिद को इस मूवी के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी होगी और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी.
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह अब तक इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है. फिल्म में शाहिद की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 278.24 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई थी. यह फिल्म साउथ फिल्म अर्जुन रेड़्डी की रीमेक फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब इस फिल्म के बाद शाहिद को एक बार फिर तेलुगू रीमेक फिल्म में देखने का मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here