कानपुर में दंपत्ति और पुत्र की हत्या

0
114

कानपुर, उत्तर प्रदेश में कानपुर के फजलगंज क्षेत्र मे शनिवार को दंपत्ति और उनके पुत्र के रक्तरंजित शव घर में रस्सी से बंधा मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजलगंज चौराहे पर उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा कार्यालय के पास एक मकान में राजकिशोर, पत्नी गीता देवी उर्फ बेबी अपने 12 वर्षीय पुत्र नैतिक के साथ रह रहे थे। मकान के बाहर बड़े भाई प्रेम किशोर परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार सुबह पड़ोसी राजेश ने राजकिशोर के भाई प्रेमकिशोर को फोन किया तो उनकी बेटी निकिता ने बात की।
राजेश ने उसे बताया कि राजकिशोर के घर के बाहर ताला लगा है और एक व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते दिखा है। इस पर राजकिशोर परिवार के साथ घर पहुंचे तो मकान और दुकान पर ताले लगे मिले। मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर आई पुलिस दुकान के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर सभी दंग रह गए।मकान के अंदर राजकिशोर, उनकी पत्नी और बेटे के रक्तरंजित शव पड़े थे। तीनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके हत्या की गई और सिर काे पॉलिथीन से कसकर बांधा गया था। तीनों के शवों को एक जगह लाने के बाद कंबल डालकर हत्यारा फरार हो गया।
तिहरे हत्याकांड की जानकारी के बाद डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटील भी पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पति, पत्नी और बच्चे की हत्या की गई है।हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here