कार्तिक आर्यन की ‘धमाका’ ओटीटी पर नवंबर में होगी रिलीज

0
103

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ ओटीटी प्लेटफार्म पर नवंबर में रिलीज हो सकती है।

ADVT

कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाका’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। चर्चा है कि ‘धमाका’ नवंबर में रिलीज की जा सकती है। फिल्म को नवंबर में दीवाली के आस-पास रिलीज किया जा सकता है। यह फिल्म 3-4 नवंबर को रिलीज की जा सकती है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

गौरतलब है कि राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म धमाका कोरियन मूवी ‘द टेरर लाइव’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक ऐसे पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे, जो शहर में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लड़ रहा है। उनके किरदार का नाम अर्जुन पाठक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here