किशिदा ने बिडेन से की पहली बातचीत

0
135

टोक्यो जापान के नये प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ फोन पर पहली बातचीत की।

ADVT

क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्री किशिदा और श्री बिडेन ने जापानी-अमेरिका गठबंधन को मजबूत करने और एक स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जतायी।

श्री किशिदा ने कहा कि जापान कोविड-19 , जलवायु परिवर्तन के साथ ही परमाणु अप्रसार संबंधी वैश्विक मुद्दों पर काम जारी रखना चाहता है। श्री बिडेन ने भी जापान के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया।

दोनों पक्षों ने द्वपिक्षीय मुद्दो को सुलझाने और परस्पर सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here