कृति सैनन के साथ लद्दाख में गणपत की शूटिंग करेंगे टाइगर श्राफ

0
114

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ अभिनेत्री कृति सैनन के साथ अपनी आने वाली फिल्म गणपत की शूटिंग लद्दाख में करेंगे।

ADVT

टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती और गणपत पार्ट वन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन जल्द ही में मुंबई में फिल्म गणपत के दूसरे स्पेल की शूटिंग को शुरू कर सकते हैं, जिसकी लगभग एक हफ्ते में पूरे होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि मुंबई में फिल्म की शूटिंग करने के बाद टाइगर और कृति कुछ हफ्तों के शेड्यूल के लिए लद्दाख जा सकते हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने लद्दाख का दौरा किया था और कुछ महत्वपूर्ण दश्यों के लिए कई उपयुक्त जगहों को चिन्हित किया है। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here