केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दी

0
199

नयी दिल्ली, सरकार ने बुधवार को दूरसंचार क्षेत्र की महत्वकांक्षी एवं बहुप्रतीक्षित योजना 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी है।

ADVT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

5 जी सेवाएं 4 जी सेवा की तुलना में 10 गुना अधिक गति से काम करेंगी और इनकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

इस योजना के तहत अगले 20 वर्षों के लिए 72 गीगाहर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। स्पेक्ट्रम की नीलामी आगामी जुलाई के अंत तक की जाएगी।

इस योजना में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की लागत को कम करने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

इस योजना के तहत बोली में सफल रहने वाली कंपनियों को 5 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाएगा जिससे वे आम लोगों और विभिन्न उपक्रमों को सेवाएं दे सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here