केजीएमयू के प्रो हैदर अब्‍बास एडिनबर्ग और ग्‍लास्‍गो एफआरसीपी की दोहरी फेलोशिप से सम्मानित

0
215

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैदर अब्बास ने दोहरी फेलोशिप प्राप्त करने के साथ संस्थान और शहर को सम्मान का हक़दार बनाया है। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के हेड प्रोफेसर हैदर अब्बास को एफआरसीपी एडिनबर्गऔर एफआरसीपी ग्लास्गो की फेलोशिप से नवाज़ा गया है।

ADVT

एफआरसीपी एडिनबर्ग और एफआरसीपी ग्‍लास्‍गो फेलोशिप चिकित्सकों के पेशेवर विकास के लिए संसाधन उपलब्‍ध करने के क्षेत्र में दिया जाता है

एडिनबर्ग के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन और रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन ऑफ ग्लासगो की ओर से प्रदान की जाने वाली यह फेलोशिप भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकों के पेशेवर विकास के लिए संसाधन उपलब्‍ध कराने में सहायक होती है। बताते चलें डॉ हैदर अब्‍बास पूर्व में इंग्‍लैंड में कार्य भी कर चुके हैं।

इससे पहले भी कोरोना एपिडेमिक के समय में कोरोना पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रो हैदर अब्बास को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वारियर हेल्थ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। महामारी के दौर में भी प्रो। अब्बास और उनकी टीम ने बतौर कोरोना वॉरियर पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here