कैसे जेल में बीती तलवार दंपत्ति की आखिरी रात

0
247

नई दिल्ली। अपनी बेटी आरुषि की हत्या के आरोप से बरी होने के बाद आखिरकार आज तलवार दंपति गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आएंगे। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को तलवार दंपति को आरूषि की हत्या के आरोप से बरी कर दिया था। तलवार दंपत्ति  पिछले तीन साल दस महीने से जेल की सलाखों के पीछे थे, दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पलट दिया और दोनों को इस आरोप से बरी कर दिया। हालांकि डासना जेल में अभी तक कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं पहुंची है, जिसके चलते तलवार  दंपति की रिहाई की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। लेकिन माना  जा रहा है कि आज कभी भी यह फैसला जेल पहुंच सकता है और इसके बाद दोनों को रिहा  कर दिया जाएगा।
जेल के भीतर उनका आखिरी दिन भी काफी अच्छा बीता और दोनों ही अच्छे मूड में दिखे। दोनों ने जेल में आखिरी दिन शाम को सात बजे खाना खाया। आखिरी रात को जेल जाने से पहले दोनों ने रूटीन मेडिकल चेकअप कराया, जिसमें दोनों स्वस्थ्य पाए गए।
फैसले से पहले कुछ नहीं खाया जेल के भीतर आखिरी रात में तलवार दंपति तकरीबन 8.30 बजे सोने के लिए चले गए। जेल के भीतर सूत्रों की मानें तो दंपत्ति देर रात तक सो नहीं सके। वहीं कोर्ट के फैसले से पहले दोनो पति पत्नी काफी तनाव में थे और वह लगातार गुरुबाणी का पाठ कर रहे हैं। राजेश तलवार अपने क्लीनिक में बैठे रहे, यही नहीं दोनों ने सुबह से गुमसुम बैठे थे और दोनों ने सुबह कुछ भी नहीं खाया। लेकिन जब कोर्ट ने फैसला सुनाया तो तलवार दंपति काफी खुश दिखे। जेल के भीतर टीवी पर देखा था फैसला आपको बता दें कि नूपुर तलवार और राजेश तलवार डासना की जेल में अलग-अलग बंद हैं। दोनों की सेल में टीवी लगा है, यहीं पर दोनों ने अपनी रिहाई की खबर टीवी पर देखी थी, जिसके बाद दोनों की आंख में आंसू आ गए थे। राजेश और नूपुर तलवार डासना जेल में अलग-अलग सेल में बंद हैं। दोनों की सेल में टीवी लगा है उसी टीवी पर दोनों ने गुरुवार को अपनी रिहाई के फैसले की खबर देखी और दोनों की आंखों में आंसू आ गये और तीन साल दस महीने बाद आज आरुषि के मम्मी-पापा को जेल से बाहर की हवा नसीब होगी।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here