कोविड की दूसरी खुराक पर ध्यान दें राज्य: केंद्र

0
163

नयी दिल्ली  देश में एक अरब कोविड टीके लगाने के लक्ष्य की ओर बढ़ने के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से टीके की दूसरी खुराक पर देने पर ध्यान को कहा है और विदेश यात्रा के लिये सुझाव मांगें हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति और स्थिति की कल देर शाम ऑनलाइन समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्र एक अरब कोविड टीके देने के करीब है और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड टीकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसलिए अब कोविड टीके की दूसरी खुराक पर जोर दिया जाना चाहिए।

समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य स्वास्थ्य सचिव और संबंधित राज्यों के राज्य निगरानी अधिकारी और केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल उपस्थित थे।

श्री भूषण ने कहा कि पात्र लाभार्थियों की एक बड़ी संख्या को उनकी दूसरी खुराक नहीं लगी है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। राज्यों को टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उपाय करने चाहिए।

समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई थी कि वे कम टीकाकरण वाले जिलों की पहचान करें और उन्हें प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय चुनौतियों का समाधान करने, अतिरिक्त कोविड टीकाकरण केंद्रों की आवश्यकता और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार लाने के प्रयासों की आवश्यकता का पता लगाया जा सके।

समीक्षा बैठक में कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कई बार मानक दिशा निर्देश जारी किए हैं। नये दिशा निर्देश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। श्री भूषण ने इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सुझाव देने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here