कोविड टीकाकरण अभियान में 172.81 करोड़ टीके लगे

0
123

ल्ली,  देश भर में पिछले 24 घंटे में 49 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 172.81 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 49 लाख 16 हजार 801 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 172 करोड़ 81 लाख 49 हजार 447 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 44 हजार 877 नये मरीज सामने आयें हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या पांच लाख 37 हजार 45 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 1.26 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 17 हजार 591 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 15 लाख 85 हजार 711 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.55 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 15 हजार 279 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

75 करोड़ सात लाख 35 हजार 858 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here