कोविड टीकाकरण अभियान में 186.38 करोड़ टीके लगे

0
273
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 186.38 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 186 करोड़ 38 लाख 31 हजार 723 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 975 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 366 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 796 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख सात हजार 834 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 918 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

83 करोड़ 14 लाख 78 हजार 288 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here