कोविड टीकाकरण पहुंचा 105 करोड़ के करीब

0
108

नयी दिल्ली देश में कोविड टीका अभियान तेजी से चल रहा है और शुक्रवार शाम तक इसके 105 करोड़ के पार होने की संभावना है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 74 लाख 33 हजार 392 कोविड टीके लगाये गये हैं। कुल टीकाकरण आज सुबह 7 बजे तक देश में 104 करोड़ 82 लाख 966 हो गया है।

मंत्रालय ने बताया कि 13,198 कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हो गये हैं। कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से अभी तक तीन करोड़ 36 लाख 27 हजार 632 लोग महामारी से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.19 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 14,348 नए कोविड मामले सामने आए हैं। देश में कुल एक लाख 61 हजार 334 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत है।

देशभर में कोविड परीक्षण जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 84 हजार 552 कोविड परीक्षण किए हैं। अब तक कुल 60 करोड़ 58 लाख 85 हजार 769 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here