कोविड टीकाकरण में इतने करोड़ टीके लगे

0
234
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 196.45 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 196 करोड़ 45 लाख 99 हजार 906 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 28 हजार 291 टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 249 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 33 लाख 30 हजार 945 हो गयी है।

देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.90 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.94 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 9,862 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 27 लाख 25 हजार 055 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.60 प्रतिशत है।

देश में सक्रिय मामले आज 81,687 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.19 प्रतिशत हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 10 हजार 623 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85.88 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here