कोविड टीकाकरण में 174.24 करोड़ टीके लगे

0
140

ल्ली, देश भर में पिछले 24 घंटे में 34 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 174.24 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 34 लाख 75 हजार 951 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 174 करोड़ 24 लाख 36 हजार 288 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 30 हजार 757 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या तीन लाख 32 हजार 918 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0,78 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 67 हजार 538 लोग कोविड मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 19 लाख 10 हजार 984 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.39 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 79 हजार 715 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही कुल परीक्षणों की संख्या बढ़कर 75 करोड़ 55 लाख 32 हजार 460 हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here