कोविड टीकाकरण में 175.03 करोड़ टीके लगे

0
114

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देशभर में 36 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.03 करोड से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 36 लाख 28 हजार 578 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ तीन लाख 86 हजार 834 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 22 हजार 270 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे में कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख 53 हजार 739 हो गयी है। यह कुल संक्रमित मामलों का 0.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 60 हजार 298 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 20 लाख 37 हजार 536 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 35 हजार 471 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

75 करोड़ 81 लाख 27 हजार 480 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here