कोविड टीकाकरण में 181.89 करोड़ टीके लगे

0
166
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 181.89 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 181 करोड़ 89 लाख 18 हजार 234 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 778 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 23 हजार 807 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो हजार 542 लोग कोविड से मुक्त हुये हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 73 हजार 57 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में छह लाख 77 हजार 218 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 78 करोड़ 42 लाख 90 हजार 846 कोविड परीक्षण किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here