कोविड टीकाकरण में 184.87 करोड़ टीके लगे

0
90
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 184.87 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 184 करोड़ 87 लाख 33 हजार 81 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 795 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 12 हजार 59 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 280 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 96 हजार 369 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 66 हजार 332 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 79 करोड़ 15 लाख 46 हजार 38 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here