देश में इस साल मार्च में ही पड़ने वाली गर्मीं ने मई जून का एहसास दिला दिया था।अप्रैल में भी मौसम के तेवर खरतरनाक दिखे और अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मार्च ने जहाँ 121 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड तोडा था वहीँ अप्रैल में भी सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान बना रहा।इस बार चिंता का विषय भारत के दक्षिणी भागों में भी लू का चलना है। उत्तर भारत वालों को गरमी से जल्दी छुटकारा मिलता नज़र नहीं आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ उत्तर भारत में तापमान बढ़ने का अनुमान है। इस बीच राजधानी दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा जबकि 28 अप्रैल के बाद लू चलने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।


















