खाद्य तेलों में घटबढ़; चना दाल और मसूर दाल महंगी, गेहूं सस्ता

0
123

नयी दिल्ली 24 सितंबर विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में घटबढ़ रही वहीं चना दाल और मसूर दाल महंगी हो गई जबकि गेहूं के भाव गिर गये।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा एक रिंगिट उतरबर 4657 रिंगिट प्रति टन पर सपाट रहा। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.29 सेंट गिरकर 56.81 सेंट प्रति पौंड रहा।
वैश्विक बाजार में गिरावट का असर स्थानीय स्तर पर भी रहा। इस दौरान उठाव होने से मूंगफली तेल 220 रुपये और सूरजमुखी तेल 220 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये वहीं सरसों तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।
गुड़-चीनी : उठाव सुस्त होने से मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान गुड़ और चीनी के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
दाल-दलहन : दाल दलहन के बाजार में मांग निकलने से चना दाल 100 रुपये और मसूर दाल के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। इनके अलावा आवक के बराबर उठाव नहीं होने से मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में टिकाव रहीं। साथ ही चने के दाम भी स्थिर रहे।
अनाज : अनाज मंडी में उठाव सुस्त पड़ने से चावल के भाव स्थिर रहे। वहीं, मांग फिसलने से गेहूं की कीमत 90 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-
दाल-दलहन : चना 4850-4950, दाल चना 6100-6300, मसूर काली 7900-8100, मूंग दाल 8200-8400, उड़द दाल 9650-9950, अरहर दाल 8950-9050 रुपये प्रति क्विंटल रही।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2100-2190 रुपये और चावल : 2450-2550 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 3620-3720, चीनी एम. 3760-3900, मिल डिलीवरी 3500-3600 और गुड़ 3950-4050 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 19780 रुपये, मूंगफली तेल 18534 रुपये, सूरजमुखी तेल 17435 रुपये, सोया रिफाइंड 15970 रुपये, पाम ऑयल 13113 रुपये और वनस्पति तेल 14286 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here