गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

0
100

मुंबई, शेयर बाजार ने शुक्रवार को दबाव के साथ दिन की शुरुआत की और जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 379.73 अंकों की गिरावट के साथ 57531.95 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 149.85 अंकों की मंदी के साथ 17,242.75 अंकों पर दस्तक दी।

ADVT

लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 54.41 अंक टूटकर 24,819.37 अंक पर और स्मॉलकैप 47.02 अंक गिरकर 29,311.41 अंक पर खुला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 874.18 अंक की छलांग लगाकर 57911.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 257.80 अंक उछलकर 17392.60 अंक पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here