चम्पावत विस उपचुनाव में नौ बजे तक 14 फीसदी मतदान

0
113

चम्पावत, उत्तराखण्ड की चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक 14.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ADVT

इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशि मैदान में है।
यह सीट भाजपा के ही कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। खटीमा से मुख्यमंत्री श्री धामी के पराजित होने पर श्री गहतोड़ी ने उनके लिए त्यागपत्र दिया था। यहां कुल 96,213 मतदाता है। इनमें 50,171 पुरुष और 46,042 महिला शामिल हैं।

उल्लेखनीय है श्री धामी खुद यहां मतदान नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका यहां की मतदाता सूची में नाम नहीं है। जबकि चंपावत जीआईसी बूथ पर कांंग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने मतदान किया। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट ने भी अपना मतदान किया।

निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी भी यहां मतदान नहीं कर सकेंगे। उनका नाम मतदाता के रूप में पिथौरागढ़ सीट पर दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here