जन्मदिन- क्रिकेट नहीं फ़ुटबाल के रसिया थे धोनी

0
182
CSK skipper M S Dhoni. Photo: Twitter/IPL

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को जन्मे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतकर कामयाबी का एक यादगार ताज पहना है। टीम इंडिया में धोनी जगह बड़ी मेहनतों से साथ बनाई है।

ADVT

23 दिसंबर 2004 को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच खेला मगर धोनी इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन अगले ही कुछ मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाकर उन्होंने दुनिया को के सामने अपनी पहचान बना दी। धोनी ने 123 गेंदों में 148 रन की पारी खेली थी। अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 2 दिसंबर 2005 में की थी। उन्होंने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में खेला था और इस मैच में भी धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

धोनी की जानदार परफॉर्मेंस के चलते उन्हें टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। धोनी के नेतृत्व में 2007 के आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद धोनी ने 4 साल बाद भारतीय टीम को 28 साल बाद वनडे विश्व कप ट्रॉफी भी दिलवाई। भारत के पूर्व कप्तान ने एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था। मज़ेदार बात ये है कि क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे शबों में दास्ताँ दर्ज करने वाले धोनी को बचपन में फुटबॉल खेलना पसंद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here